स्वच्छता सप्ताह के तहत कस्बे में चलाया गया सफाई अभियान
Apr 08, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत झबरेड़ा के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर कस्बे में स्वच्छता सप्ताह के तहत सफाई अभियान
झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर नगर में सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने बताया कि नगर में प्रतिदिन सुबह और शाम दो समय पर्यावरण मित्रों की ओर से सफाई की जाती है। उन्होंने बताया कि सभी छोटी-बड़ी गलियों और मोहल्लों में सड़कों की सफाई के साथ-साथ एकत्र कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान इस कार्य में और तेजी लाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


