ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल बार का कोई विधिक अस्तित्व नहीं : उदयपाल

सिविल बार का कोई विधिक अस्तित्व नहीं : उदयपाल

लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन ने सिविल बार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कथित सिविल बार को उत्तराखंड बार काउंसिल से कोई...

सिविल बार का कोई विधिक अस्तित्व नहीं : उदयपाल
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 14 Sep 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन ने सिविल बार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कथित सिविल बार को उत्तराखंड बार काउंसिल से कोई विधिक मान्यता नहीं है। आरोप लगाया कि सिविल बार के कथित अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में खुद पांच सा एसोसिएशन से बर्खास्त रहे हैं। गत दिवस सिविल बार के अध्यक्ष व कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने गत दिवस प्रेस वार्ता कर एडवोकेट एसोसिएशन पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को एसोसिएशन अध्यक्ष उदयपाल सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि सिविल बार का अध्यक्ष बताने वाले अधिवक्ता एक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। दावा किया उन पर खुद भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई थी, जिसके चलते वे पांच साल एसोसिएशन से बर्खास्त रहे हैं। बाद में पैसा जमा कराने पर उनकी बहाली हुई थी। सवाल किया कि निष्कासित अधिवक्ता अगर सिविल बार के सदस्य हैं, तो बर्खास्तगी वाली बैठक में वे बतौर सदस्य क्यों मौजूद थे। उपाध्यक्ष सुशील सिंघल ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय में सौ रुपये की रसीद संबंधित अधिवक्ता की फीस में से ली जाती है। इसे अधिवक्ता की बीमारी में या फिर किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बतौर मदद दिया जाता है। एसोसिएशन में इसका पूरा हिसाब किताब रखा जाता है। कहा कि निष्कासित अधिवक्ता सहदीप सिंह 2014-15 में अध्यक्ष रहे हैं। उक्त अनुदान तभी शुरू कराया था। सचिव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी मामले में अधिवक्ता खुर्द पार्टी है तो दूसरे अधिवक्ता उनके खिलाफ मुकदमा लड़ने को स्वतंत्र हैं, परंतु दूसरे अधिवक्ता के लिए अपशब्द नहीं कहे जा सकते। इसी वजह से निष्कासन की कार्रवाई हुई है। वार्ता में राजेश वत्स, नरेंद्र सिंह, महक सिंह, जयपाल सिंह, सोनु राठी, राजकुमार, सतीश राणा, तेजपाल सिंह, बंगाल सिंह, मांगेराम, राजकुमार, विकास पंवार, अनिल सिंघल, नाहिद खान आदि भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें