ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीचैंपियन बोले, हरक सिंह रावत उनके रिश्तेदार

चैंपियन बोले, हरक सिंह रावत उनके रिश्तेदार

श्रम एवं ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ हमलावर रहे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शुक्रवार को अपने सुर बदल दिए। उन्होंने हरक को अपना...

चैंपियन बोले, हरक सिंह रावत उनके रिश्तेदार
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 26 Nov 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रम एवं ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ हमलावर रहे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शुक्रवार को अपने सुर बदल दिए। उन्होंने हरक को अपना साथी ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी बता दिया। बोले, हरक अच्छे नेता हैं, पर उनके विभाग के अधिकारी उन्हें बदनाम करा रहे हैं।

दो महीने पहले लक्सर की टायर फैक्ट्री के श्रमिक फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। खानपुर विधायक वैंपियन फैक्ट्री श्रमिकों के पक्ष में खड़े थे। उस समय विधायक चैंपियन ने सीधे तौर पर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बयान दिया था। कहा था कि हरक के कहने पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष लिया है। दो दिन पहले भी उन्होंने ऊर्जा मंत्री के तौर पर हरक सिंह रावत के खिलाफ बयान दिया था।

चैंपियन ने शुक्रवार को खानपुर पहुंचने पर इसके ठीक उलट बयान दिया। बोले, हरक सिंह एक अच्छे नेता ही नहीं बल्कि उनके साथी भी हैं। उनकी एक दादी पहाड़ के ठाकुर समुदाय से थी। ठाकुर होने के नाते हरक सिंह उनके रिश्तेदार भी हैं। हरक सिंह सुलझे हुए राजनेता हैं। उन्होंने कभी भी हरक सिंह के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। सोशल मीडिया पर हरक सिंह को उनके खिलाफ करने के लिए जान बूझकर उल्टी सीधी बातें कही जा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें