जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर सम्मानित

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में जनगणना-2027 के तहत भवन गणना और मकान सूचीकरण कार्य में पहले स्थान पर आने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों की जिम्मेदारी और टीम भावना की सराहना की।

जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर सम्मानित

रुड़की, संवाददाता। तहसील परिसर में जनगणना-2027 के अंतर्गत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और एसडीएम हर गिरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को बधाई देकर कहा कि टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। एसडीएम हर गिरी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।