Roorki News: महिला संस्कृत महोत्सव में बिखरे तीज के रंग
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन पार्षद चांदनी मांगलिक ने किया नारी

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर निगम परिसर में आयोजित महिला संस्कृत महोत्सव में महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां साझा कर संगीत की धुन पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि नारी का सम्मान सभी के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए। इससे महिलाओं में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।


