शेखपुरी में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम
लक्सर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने चाहिए

लक्सर, संवाददाता। भाकियू वेलफेयर की ओर से शेखपुरी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोमनाथ शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। बाद में सभी ने फूलों की होली खेलकर रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोमनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए ट्यूबवेल और घरेलू बिजली निशुल्क करने की मांग दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि किसान आज भी शोषण का शिकार हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



