ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीश्रद्धा और उल्लास से मनाया शिवरात्रि पर्व

श्रद्धा और उल्लास से मनाया शिवरात्रि पर्व

शिवरात्रि का पर्व कस्बा व देहात में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया जो रात तक जारी रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस...

श्रद्धा और उल्लास से मनाया शिवरात्रि पर्व
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 21 Jul 2017 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवरात्रि का पर्व कस्बा व देहात में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया जो रात तक जारी रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। कस्बे के मनोकामना मंदिर, शिव मंदिर, साईं मंदिर व चुड़ियाला में चूड़ामणि देवी मंदिर के साथ-साथ गांव के सभी मंदिरों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह भंडारा लगाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें