ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीएक लाख की साइबर ठगी में मुकदमा दर्ज

एक लाख की साइबर ठगी में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात नम्बर के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी...

एक लाख की साइबर ठगी में मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 02 Apr 2020 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात नम्बर के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली को पठानपुरा निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि बुधवार को अज्ञात नॅबर से फोन आया था। अज्ञात ने बताया था कि वह उनके एक परिचित का दोस्त बोल रहा है। उसका खाता बंद हो गया है। वह बीस हजार रुपये खाते में जमा करना चाहता है। पीड़ित ने बताया कि झांसा देकर खाता संख्या पूछकर एक नोटिफिकेशन फोन पर भेजी गयी। कहा गया था कि नोटिफिकेशन के लिंक को खोलने पर खाते में बीस हजार रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। पीड़ित के अनुसार नोटिफिकेशन का लिंक ओपन करते ही खाते से एक लाख रुपये निकल गए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि एक लाख की साइबर ठगी में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात नम्बर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें