डॉक्टर और उसके पिता पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
निवासी महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 25 सितंबर को डॉक्टर वसीम घर पर चेकअप के लिए आया था। चेकअप के बाद वह वापस चला गया। आरोप है कि उसके बाद दोपहर करीब एक...
महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपी और उसके पिता ने महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 25 सितंबर को डॉक्टर वसीम घर पर चेकअप के लिए आया था। चेकअप के बाद वह वापस चला गया। आरोप है कि उसके बाद दोपहर करीब एक बजे डॉ. वसीम दोबारा घर आया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। डॉक्टर ने बदनीयती के इरादे से पकड़ा और कमरे में खींचकर ले गया। शोर मचाने पर कुछ लोग आ गए। लोगों की भीड़ से किसी तरह आरोपी वहां से निकल कर फरार हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर पिता और पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि रसूलपुर निवासी डॉ. वसीम पर छेड़छाड़ और उसके पिता जहूर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।