कार चालक पर केस दर्ज
लक्सर में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कार चालक पर अपने जीजा की बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। यह घटना 10 जून को हुई, जब जीजा महिपाल सब्जी लेकर लौट रहे थे। टक्कर में महिपाल को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

लक्सर। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक पर उसके जीजा की बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी महक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस जून को उसके जीजा महिपाल निवासी चंद्रपुरी खुर्द अपनी बाइक से पुरकाजी से सब्जी लेकर आ रहे थे। आरोप है कि खानपुर गैस एजेंसी के पास एक कार चालक ने जीजा की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके उसके जीजा के पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


