ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकार ने महिलाओं को मारी टक्कर

कार ने महिलाओं को मारी टक्कर

हाईवे पर कार ने दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में ले लिया है।नारसन...

कार ने महिलाओं को मारी टक्कर
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 09 Jul 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईवे पर कार ने दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में ले लिया है।नारसन कलां निवासी सुषमा और सुधा गुरुवार की सुबह नारसन कस्बे में बस स्टॉप के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। अचानक पीछे से एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दुर्घटना के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था। कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणो की मदद से दोनों घायल महिलाओ को नारसन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह कुंवर का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें