ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीओवर लोड़ वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

ओवर लोड़ वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

अभियान की शुरुआत की है।पुलिस ने पहले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। जिसके तहत पुलिस ने...

ओवर लोड़ वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 21 Jan 2021 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस ने अभियान की शुरुआत की है। ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। साथ ही दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के चलने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान की शुरुआत की है। पुलिस ने पहले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इसके तहत पुलिस ने छह से अधिक ओवरलोड वाहनों को सीज किया। इसकी कमान पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभय कुमार सिंह ने संभाली। उनका कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण हाईवे पर तथा अन्य मार्गों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बिना हेलमेट के चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें