शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Apr 04, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की, संवाददाता। बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने शनिवार को जिलाधिकारी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभ

शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

बीएसएम इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने शनिवार को जिलाधिकारी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में छात्रों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने छात्रों को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संदेश के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया। छात्रों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।