ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीआज से पैदल यात्रियों के लिए खुल जाएगा पुल

आज से पैदल यात्रियों के लिए खुल जाएगा पुल

चार पहिया वाहनों की आवजाही पर बिल्कुल रोक लगा दी गई थी। कई दिनों से मरम्मत कार्य के चलते इस पुल से सभी प्रकार के वाहनों एवं पैदल चलने वालों की भी आवजाही प्रशासन ने बंद कर दी थी। जिसके चलते स्थानीय...

आज से पैदल यात्रियों के लिए खुल जाएगा पुल
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 17 Jul 2019 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

धनौरी में क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।ब्रिटिश शासनकाल का पुल दो माह पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते प्रशासन ने इस पुल से चार पहिया वाहनों की आवजाही पर बिल्कुल रोक लगा दी थी। कई दिनों से मरम्मत कार्य के चलते इस पुल से सभी प्रकार के वाहनों एवं पैदल चलने वालों की भी आवजाही प्रशासन ने बंद कर दी थी। जिसके चलते स्थानीय लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर पुल की दूसरी ओर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय मोगा का कहना है की गुरुवार को पैदल चलने वालों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा। तीन दिन के बाद पुल से दो पहिया वाहनों को निकाला जाएगा। उसके बाद चार पहिया वाहनों के लिए पुल को खोला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें