
कॉलेज में बच्चों को रक्तदान के फायदे समझाए
खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिक्षकों ने रक्तदान के फायदों और समाज में फैली अफवाहों के खिलाफ जागरूक किया। प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने रक्तदान को जीवन बचाने का पुण्य कार्य बताया। शिविर में छात्रों को अपने परिवार वालों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान के फायदे समझाए और इसे मानव व मानवता के हित में बताया गया। शिक्षकों ने इसे लेकर समाज में फैली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने जागरूकता शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसी को जीवन देने का काम सिर्फ भगवान कर सकता है। मगर रक्तदान एक ऐसा काम है, जिससे हम भी किसी का जीवन बचाने में निमित्त बन सकते हैं। इसीलिए रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इससे रक्तदान करने वाले को भी फायदा होता है।

इससे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। साथ ही बीपी (ब्लडप्रेशर) और कोलेस्ट्रॉल का लेबल भी सामान्य रहता है। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने के बाद हमारे शरीर में खुद ही नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, जो पुराने ब्लड सेल्स से ज्यादा प्रभावित होते हैं। इससे इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी बढ़ती है। डॉ. पारस कुमार ने शुक्रवार को कॉलेज में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी दी। साथ ही कहा कि बच्चे अपने घर परिवार के लोगों को जागरुक कर उनसे रक्तदान कराएं। सविता धारीवाल, मीनू यादव, डॉ. रजंना ने भी विचार व्यक्त किए। नूतन, पंकज कुमार, मिनाक्षी, गायत्री, सुधा रानी, बबीता देवी, सोमेंद्र सिंह पंवार, संजय गुप्ता, अनुराधा, रूबी, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, अशोक कुमार, जावेद, सुंदरी ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




