ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभाजयुमो ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

भाजयुमो ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर जिला अध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह...

भाजयुमो ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 23 Jul 2018 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर जिला अध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाअध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि उनके बलिदान को हमारा देश और हमारे देश के युवा कभी नहीं भुला सकता है। मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि आजाद के क्रांतिकारी विचार और आदर्श आज भी हमारा आह्वान कर रहे हैं। कहा आज पूंजीवादी कट्टर साम्प्रदायिक होती दुनिया में समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता की स्थापना और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है। मौके पर प्रवीण कश्यप, हर्षित गुप्ता, शुभम शर्मा, यश मेहंदीरत्ता, मनोज धीमान, हर्षित गर्ग, सचिन कश्यप, जानू शर्मा, अनुराग कौशिक, गौरव मेहंदीरत्ता, पंकज, मनोज धीमान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें