ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीदायित्व मिलने पर भाजपाइयों ने बंसल का स्वागत किया

दायित्व मिलने पर भाजपाइयों ने बंसल का स्वागत किया

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को प्रदेश सरकार में दायित्व मिलने पर रुड़की के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार...

दायित्व मिलने पर भाजपाइयों ने बंसल का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 23 Dec 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को प्रदेश सरकार में दायित्व मिलने पर रुड़की के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार रात रुड़की पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल का रामनगर चौराहे के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है और रुड़की नगर में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी द्वारा समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को ही अवसर दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी,सतीश कौशिक,राकेश गिरी,गौरव गोयल,शोभाराम प्रजापति,डॉ.कल्पना सैनी,गौरव कौशिक,संजय कश्यप,अमित वत्स,ऋषिपाल सिंह बालियान, नरेश शर्मा,आदेश सैनी, डॉ. टेकबल्लभ,शिवम अग्रवाल,हर्षित गुप्ता,सतीश यादव,तनुज राठी, दिनेश शर्मा,नितिन चौधरी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें