भाजपा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन: कपिल
मुजफ्फरनगर विधायक और यूपी सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्ग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि रुड़की निगम चुनाव में भाजपा को जन समर्थन मिल रहा...
मुजफ्फरनगर विधायक और यूपी सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्ग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि रुड़की निगम चुनाव में भाजपा को जन समर्थन मिल रहा है। ईदगाह चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूजा नंदा, पंकज नंदा, सुरजीत सिंह चंधोक, राजन आहूजा, नवीन गुलाटी, सन्तोष अरोड़ा, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पार्टी के मेयर प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने अलग-अलग वार्डों में पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने निगम को लेकर अपना विजन बताया। दावा किया कि भाजपा ही विकास कर सकती है।