भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार को सुभाषगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

रुड़की, संवाददाता। भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार को सुभाषगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देना है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा, संगठन और संस्कार की भावना को मजबूत करेंगे और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।