भाजपा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के इमलीखेड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीश सैनी की अ

भाजपा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

कलियर, संवाददाता। भाजपा इमलीखेड़ा मंडल की बैठक में विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों तथा किसी कारणवश रुके हुए कार्यों की जानकारी एकत्रित की गई। अधूरे और लंबित कार्यों की सूची तैयार कर उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर मुनीश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को संगठन और प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक

में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।