गाधारोणा हाईस्कूल को इंटर का दर्जा दिए जाने की मांग
Feb 16, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लंढौरा, संवाददाता। सोमवार को भाजपा नेता ने सीएम को पत्र देकर गाधारोणा राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

भाजपा के नेताओं ने सीएम को पत्र देकर गाधारोणा राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर का दर्जा दिए जाने की मांग की है। गाधारोणा निवासी भाजपा नेता प्रेम गिरी, रवि गिरी, फारुख, नितेश, रज्जाक आदि का कहना है कि राजकीय हाईस्कूल में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के पांच से अधिक गांवों के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। कक्षा दस पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए लंढौरा, मंगलौर, रुड़की जाना पड़ता है। इसके लिए बच्चों को पांच से 15 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


