ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीबसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

तबके के हित के लिए इस बार भी सरकार कुछ करने के मूड में नहीं दिख रही है। उन्होंने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की भाजपा की सरकारों को भी पूरी तरह से असफल करार दिया। इसी 11 अगस्त को बसपा की प्रदेश स्तर की...

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 02 Aug 2019 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि भाजपा ने केवल जुमलेबाजी के सहारे दूसरी बार सरकार बनाई है। मध्यम और निचले तबके के हित के लिए इस बार भी सरकार कुछ करने के मूड में नहीं दिख रही है। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की भाजपा की सरकारों को भी पूरी तरह से असफल करार दिया।

इसी 11 अगस्त को बसपा की प्रदेश स्तर की समीक्षा बैठक हरिद्वार स्थित प्रदेश कार्यालय पर होनी है। इसके अगले दिन 12 अगस्त को मंगलौर और झबरेड़ा में भी पार्टी के कार्यक्रम हैं। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने शुक्रवार को लक्सर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे पांच साल तक केवल जुमलेबाजी करके जनता को बेवकूफ बनाया है। इसके बाद पुलवामा हमला और सेना को ढाल बनाकर फिर उन्होंने जनता को धोखा दिया और दूसरी बार सरकार बना ली। पर इस बार भी आमजन के हित में कोई काम होता नजर नहीं आ रहा है। गरीब, मजदूर, छोटे दुकानदार, व्यापारी सभी सरकार के रवैये से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार जनभावनाओं के मुताबिक कोई काम नहीं कर पा रही है। यूपी में नाबालिग लड़कियों का घर से निकलना असुरक्षित हो गया है। रोज बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने दोनों प्रदेशों की सरकारों को गूंगी और बहरी करार दिया। बैठक में सूरजमल, चौधरी राजेंद्र सिंह, चरण सिंह, भागमल, सरवत करीम अंसारी, विशाल डब्बू, सतेंद्र चौधरी, मुकर्रम अंसारी, जितेंद्र नागर, सुरेंद्र सैनी, आदित्य बृजवाल, डॉ. जयसिंह, तेलुराम कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें