ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभाजपा सरकार, संगठन में सभी वर्गों की हिस्सेदारी

भाजपा सरकार, संगठन में सभी वर्गों की हिस्सेदारी

लक्सर के भाजपा विधायक ने संजय गुप्ता कहा कि सरकार हो या संगठन, उसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। सभी वर्गों के लोग एकजुट होंगे तभी विकास को गति दी जा सकती...

भाजपा सरकार, संगठन में सभी वर्गों की हिस्सेदारी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 03 Dec 2019 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्सर के भाजपा विधायक ने संजय गुप्ता कहा कि सरकार हो या संगठन, उसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। सभी वर्गों के लोग एकजुट होंगे तभी विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में भाजपा ने इसी दृष्टि से संगठन को विस्तार दिया है। भाजपा आलाकमान ने हाल ही में लक्सर निवासी बिशनपाल कश्यप को नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं ने एक समारोह में उनका स्वागत किया। समारोह में विधायक गुप्ता ने कहा कि अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी के लिए नहीं बल्कि संगठन के लिए काम करने की अपील भी की। हरिद्वार के पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार संगठन के साथ सामंजस्य बनाकर विकास को नए आयाम दे रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी की रीति, नीति के मुताबिक हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इससे पूर्व मोहित वर्मा, राजवीर कश्यप, नरेंद्र पंत, जगदीश कोहली, वेदपाल सूरी, लाल बहादुर, निखिल अग्रवाल, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र कश्यप, राजेश गुप्ता, राकेश गिरी, शिवम त्यागी, पूरण कश्यप, बलवंत सिंह, सुकरमपाल अधाना, बीर सिंह, विकास लेखराज, अच्छन अली, राजीव गोयल, प्रमोद चौधरी, अजय कश्यप, राकेश धीमान, अतुल गोयल, डॉ. महीपाल आदि कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें