ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभाजपा ने अलग-अलग वार्डों में किया जनसंपर्क

भाजपा ने अलग-अलग वार्डों में किया जनसंपर्क

टोलियां भी निगम क्षेत्र में पहुंची। भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता ने पूर्वी अम्बर तालाब, सिविल लाइंस मध्य, सोत में पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। नगर निगम को लेकर अपना विजन बताते...

भाजपा ने अलग-अलग वार्डों में किया जनसंपर्क
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 12 Nov 2019 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने कई जगह जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां भी प्रचार के लिए निकली।भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने पूर्वी अम्बर तालाब, सिविल लाइंस मध्य, सोत में पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा। कहा कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। कहा कि जनता सहयोग मिलने पर विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। उनके पक्ष में विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने भी जनसंपर्क किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें