नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल
झबरेड़ा। नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए। उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर के गांव डघेड़ा निवासी रोहित और सुनील बुधवार को बाइक से झबरेड़ा होते

नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए। उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर के गांव डघेड़ा निवासी रोहित और सुनील बुधवार को बाइक से झबरेड़ा होते हुए रुड़की जा रहे थे। जब वह खड़खड़ी दयाला गांव के रास्ते पर पहुंचे तो सड़क पार कर रही नीलगाय की चपेट में दोनों आ गए। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से जा रहे राहगीरों की ओर से घायलों की सहायता कर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद राहगीरों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। घायलों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।