लक्सर, खानपुर से 65 ट्रैक्टर नारसन ले जाएगी भाकियू

लक्सर, खानपुर से 65 ट्रैक्टर नारसन ले जाएगी भाकियू

संक्षेप:

लक्सर, संवाददाता। रविवार में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गोवर्धनपुर में बैठक की। बैठक में इसी 25 सितंबर को नारसन कलां में प्रस्तावित राकेश टिकैत

Sep 14, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रविवार में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गोवर्धनपुर में बैठक की। बैठक में इसी 25 सितंबर को नारसन कलां में प्रस्तावित राकेश टिकैत के कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई गई। तय हुआ कि लक्सर से 40 और खानपुर से 25 ट्रैक्टर ट्रॉली में किसानों को कार्यक्रम में लेकर जाया जाएगा। बैठक में लक्सर तहसील उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार महामंत्री मनोज कुमार, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार के अलावा निरोम कुमार, अजीत सिंह, डॉ. नरेश, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, अमित राठी, मोहम्मद याकूब, नसीम अहमद, असलम, फुरकान अली आदि मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।