ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीहड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल है। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने पीएनबी बीटी गंज शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी ग्यारहवें वेतन समझौते को लागू करने, पांच दिन की बैंकिंग। पेंशन में...

हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने  प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 27 Jan 2020 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल है। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने पीएनबी बीटी गंज शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी ग्यारहवें वेतन समझौते को लागू करने, पांच दिन की बैंकिंग, पेंशन में वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रीटेल लाभ में इनकम टैक्स की छूट, व्यवसाय का समय, लंच समय आदि समय सभी बैंकों में एक समान लागू करने आदि की मांग कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल को नौ बैंक यूनियनों का समर्थन है। बताया कि मामले को लेकर वार्ता विफल हो गई। प्रदर्शन करने वालों में वीके गुप्ता, मन्नू माकिन, अनिल अग्निहोत्री, गुंजन मिश्रा, अनिल बजाज, राकेश सैनी, विपिन मलिक, कुलवंत, अर्जुन गांधी, कुलदीप विश्नोई, आरजू लखानी, मनोज खुराना, विशाल गुप्ता, शोभना दुआ, निधि अग्रवाल, पवन, अर्जुन गुप्ता, अविनाश् विश्नोई, डीके शर्मा, पवन, आलोक, अंकित, विनीत, अजय, कैप्टन सरकार, तरुण त्यागी, प्रमोद गुप्ता, शालनी, रश्मि, मीनाक्षी, इरशाद, बीर सिंह, विनय, एससी भटट, महेश कुमार, प्रकाश पंत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें