ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीडेंगू के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

डेंगू के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

रुड़की। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे डेंगू मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम की टीम द्वारा धर्मशालाओं एवं होटल में अभियान चलाया । मेयर गौरव गोयल...

डेंगू के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 13 Jun 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे डेंगू मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम की टीम द्वारा धर्मशालाओं एवं होटल में अभियान चलाया। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के विभन्नि संस्थानों में डेंगू का लारवा ढूंढ समाप्त करने की दिशा में इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया कि आज नगर निगम की टीम ने होटल विशाल, होटल सेंट्रम, होटल पेसिफिक, होटल शगुन, होटल सूर्या, होटल ऑल सीजन, होटल डायनेस्टी, होटल कृष्णा, होटल रॉयल पैलेस, होटल सेंटर प्वाइंट, होटल प्रकाश व अन्य 2 दर्जन से अधिक होटल्स में जागरूकता अभियान के चलते पत्रकों के माध्यम से डेंगू के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी भी दी। नगर निगम की टीम में अभिनव कुमार, शुभम, अंतरिक्ष जैन, गौतम,रजत कुमार, विशाल,विपुल, राहुल,गोपाल,विशाल, असद अली,अवधेश शर्मा,अभिषेक व हर्षित मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें