ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीयुवती से रिश्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट

युवती से रिश्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट

लड़की के रिश्ते को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी...

युवती से रिश्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 10 Nov 2018 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

लड़की के रिश्ते को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।धनौरी के तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव की एक लड़की का रिश्ता उसके माता-पिता ने दूसरे गांव में तय कर दिया था। इस बात की खबर लगने पर गांव का ही एक लड़का नाराज हो गया। इसी बात को लेकर उसने लड़की पक्ष को धमकाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को जिस लड़के से लड़की का रिश्ता तय किया गया था। उसके परिजन लड़की देखने तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव आए थे। उसी समय गांव के युवक ने उन पर लड़की का रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाते हुए उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह बात लड़की पक्ष को नागवार लगी। उन्होंने गांव के लड़के को अपने घर से चले जाने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी में दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर की मांग की है। इस बावत धनौरी चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें