रास्ते में कार रोककर दो युवकों से मारपीट में केस दर्ज

Apr 08, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में अंकित और उसके दोस्तों पर चार अप्रैल को सगाई समारोह से लौटते समय हमला किया गया। आरोपियों ने पेड़ डालकर उनकी गाड़ी रोकी और उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रास्ते में कार रोककर दो युवकों से मारपीट में केस दर्ज

लक्सर, संवाददाता। खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ निवासी अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अप्रैल को वह अपने साथी लोकेश निवासी फूलगढ़, अनुज कुमार निवासी टिकोला, मुजफ्फरनगर के साथ सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे। दल्लावाला के पास पहुंचे तो रास्ते में गाड़ी के सामने पेड़ डालकर गाड़ी रोकी और मनोज निवासी फूलगढ़, थाना पथरी, अरुण निवासी नया महाराज नगर, मुजफ्फरनगर, मनोज नया गांव, मुजफ्फरनगर व अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि आरोपी तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।