ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीदहेज हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गांव हल्लुमजरा दहेज हत्या के मामले में आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पिछले साल हल्लुमाजरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी थी। विवाहिता के मायके वालों...

दहेज हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 17 Apr 2019 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव हल्लुमजरा में दहेज हत्या के मामले में आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पिछले साल हल्लुमाजरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी थी।

विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे मांगेराम व उसकी पत्नी सावित्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें