खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई गई अपरा एकादशी

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर,संवाददाता। कस्बे में स्थित खाटू श्याम मंदिर में अपरा एकादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई गई अपरा एकादशी

लक्सर, संवाददाता। टू श्याम मंदिर में अपरा एकादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही और देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। खाटू श्याम मंदिर में पंडित कान्हा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना शुरू कराई। श्याम बाबा के साथ अन्य देवी-देवताओं की आरती भी की गई। इसके बाद सुबह मंगला आरती संपन्न हुई। कई भक्तों ने बाबा के दरबार में अर्जी लगाई। सेवादारों ने श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कराया।

बाबा को आकर्षक बागा पहनाया गया तथा सिर पर मुकुट, कानों में कुंडल और छत्र से सजाया गया। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।