तीन हफ्ते से सिविल अस्पताल में नहीं एंटी रेबीज वैक्सीन, भटक रहे मरीज

Apr 07, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

तीन हफ्ते से सिविल अस्पताल में नहीं एंटी रेबीज वैक्सीन, भटक रहे मरीज,तीन हफ्ते से सिविल अस्पताल में नहीं एंटी रेबीज वैक्सीन, भटक रहे मरीज कुत्ते के का

तीन हफ्ते से सिविल अस्पताल में नहीं एंटी रेबीज वैक्सीन, भटक रहे मरीज

सिविल अस्पताल में पिछले करीब तीन सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इससे कुत्ते के काटने के शिकार मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ रहा है। सिविल अस्पतताल में मंगलवार को भी 50 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें अस्पताल से खाली हाथ लौटना पड़ा। बाजार में एक एंटी रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब 400 रुपये है। ऐसे में गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह स्थिति बड़ी मुसीबत बन गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।