ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़की एक और संत ने त्यागा अन्न, जल

एक और संत ने त्यागा अन्न, जल

मंगलौर में निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस के मामले में संतों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। लक्सर में दो संत पांच दिन से इसके खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब केहड़ा गांव की गुरु गोरखनाथ गद्दी के महंत योगी...

 एक और संत ने त्यागा अन्न, जल
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 07 Dec 2019 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलौर में निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस के मामले में संतों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। लक्सर में दो संत पांच दिन से इसके खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब केहड़ा गांव की गुरु गोरखनाथ गद्दी के महंत योगी अरविंद नाथ ने भी उनके समर्थन में अन्न, जल त्यागने की घोषणा कर दी है।

मंगलौर में बनवाए जा रहे स्लॉटर हाउस को लेकर स्थानीय संत सरकार से नाराज हैं। दुर्गागढ़ (पथरी) स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बाबा नरेश बर्फानी तथा लक्सर शिव मंदिर के महंत मुकेश गिरी पांच दिन से इसके विरोध में कस्बे में भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार को केहड़ा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ गद्दी के महंत योगी अरविंदनाथ ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलनरत दोनों संतों के समर्थन में अन्न, जल त्यागने की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि जब तक स्लॉटर हाउस का निर्माण बंद नहीं होगा, तब तक वे अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। उधर पिछले 5 दिन से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे दोनों संतों की तबीयत भी बिगड़नी शुरू हो गई है। आंदोलनरत संतों के समर्थन में मौजूद भुरनी खतीरपुर की योगानंद कुटी के संचालक बाबा सूरजनाथ ने बताया कि दोनों संत बेहद कमजोर हो गए हैं, तथा उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है। उधर, एसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना है कि आंदोलनरत संतो के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जा रही है। ज्यादा परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें