प्रदर्शनी में उत्तराखंड की लोक कला व संस्कृति को दर्शाया

Feb 17, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

एसएसडीपीसी गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति का आयोजन,एसएसडीपीसी गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति का आयोजन रुड़की, सं

प्रदर्शनी में उत्तराखंड की लोक कला व संस्कृति को दर्शाया

एसएसडीपीसी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत पर आधारित कैनवास पेंटिंग्स और विविध चित्रों को नवीन रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अलका आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि प्रदर्शनी राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने और उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित है। इसके माध्यम से सत्यम् शिवम् सुंदरम् की अवधारणा, राष्ट्रप्रेम की भावना और उत्तराखंड की समृद्ध कला-संस्कृति को सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।