ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीअनंत सैनी बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

अनंत सैनी बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने संगठन विस्तार के क्रम में नगर निगम क्षेत्र रुड़की के वार्ड नंबर 1 से युवा मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी की...

अनंत सैनी बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 10 Aug 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने संगठन विस्तार के क्रम में नगर निगम क्षेत्र रुड़की के वार्ड नंबर एक से युवा मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लोजमो संयोजक सुभाष सैनी की सहमति से लोजयुमो रुड़की अध्यक्ष रविंद्र राणा ने वार्ड नंबर एक सोलानी विहार शेरपुर रुड़की के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर शेरपुर निवासी युवा अनंत सैनी को मनोनित किया है जबकि उनकी कार्यकारिणी में महामंत्री अनुज सैनी, कोषाध्यक्ष अजीत सैनी, उपाध्यक्ष नितिन सैनी, विनय सैनी, युवराज सैनी, सुशांत सैनी, निखिल सैनी,सचिव आकाश राडे, आशीष सैनी, अमित सैनी, अमन सैनी, पुलकित सैनी को मनोनित किया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में उत्तम सैनी, शुभम सैनी, राजा सैनी, पिंटू सैनी, विशाल सैनी, सचिन सैनी, अभिषेक सैनी, नितिन सैनी सौरभ सैनी, आशीष सैनी, मनोरंजन सैनी के नाम शामिल हैं। राणा ने बताया कि इसी प्रकार हर वार्ड में युवा मोर्चा की टीमें गठित की जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रुड़की जिला बनाओ तथा बेरोजगारों को रोजगार दो सहित जनहित के मुद्दों को लेकर मोर्चा द्वारा चलाई जा रही मुहिम को मोर्चा के साथ जुड़कर ताकत अवश्य दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें