ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का चक्काजाम 20 को

मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का चक्काजाम 20 को

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने 20 जुलाई को पूरे देश में चक्का का ऐलान किया है। पदाधिकारियों का दावा है कि उनके संगठन में करीब 95 लाख ट्रक और 30 लाख बसें शामिल...

मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का चक्काजाम 20 को
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 03 Jul 2018 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने 20 जुलाई को पूरे देश में चक्का का ऐलान किया है। पदाधिकारियों का दावा है कि उनके संगठन में करीब 95 लाख ट्रक और 30 लाख बसें शामिल हैं।

एक होटल में पत्रकार वार्ता में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि डीजल के रेट कम कर पूरे देश में डीजल का एक मूल्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर अक्सर गाड़ी को 15 से 20 मिनट तक का समय खराब होने से 80 हजार करोड़ का नुकसान होता है जबकि सरकार को टोल टैक्स के रूप में केवल 18 हजार करोड़ रुपये मिलते हैं। कहा कि वाहनों के बीमा लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल में गलती का खामियाजा ट्रांसपोर्टरों को भुगतना पड़ता है। उपाध्यक्ष हरीश सबब्बरवाल ने कहा कि सरकार जो रोड सेफ्टी बिल ला रही है, उसमें ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक लोड डाला जा रहा है। विदेश की नीतियां लादी जा रही हैं। इस दौरान दलजीत सिंह मान, आदेश सैनी सम्राट, तरलोचन सिंह ढिल्लन, धर्मवीर मलिक, राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें