ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की एडवोकेटस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ

रुड़की एडवोकेटस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ

सिविल कोर्ट रामनगर में रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के नवनर्विाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया...

रुड़की एडवोकेटस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 05 Jun 2018 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल कोर्ट रामनगर में रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के नवनर्विाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह, सचिव राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश धीमान, सहसचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम, पुस्तकालय अध्यक्ष केसी तिवारी तथा ऑडिटर सीमा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता का प्रयास रहे कि वह सच की लड़ाई लड़ें। जिससे कि आम जनता को न्याय मिल सके और परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की हर समस्या पर खरा उतरने और अधिवक्ताओं के हितों लिए हमेशा काम करेगी। पूर्व न्यायमूर्ति एवं उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह वर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह ने बार और बेंच के बीच अच्छे संबंधों पर जोर देने की बात कही। मौके पर जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, उत्तराखंड बार काउंसलिंग के सदस्य राव मुनफेत, सुखपाल सिंह, राजकुमार, कुलदीप सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष विपुल वालिया, पूर्व सचिव चौधरी अनित कुमार, मनोहर लाल शर्मा, ममतेश शर्मा, दीपाली त्यागी, आजाद अली, जावेद अख्तर, राव नावेद अली, नवीन जैन, मोनीश त्यागी, अजय शर्मा, दीप सिंह, सुदीप त्यागी, मोहम्मद हसन, फखरुद्दीन, विनोद चौहान, अतुल शर्मा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें