ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीप्रशासन अधिगृहित करेगा होटल और गेस्ट हाउस

प्रशासन अधिगृहित करेगा होटल और गेस्ट हाउस

अब होम कोरंटाइन की जगह फेसिलिटी कोरंटाइन कर रहा है। विभाग आने वाले समय में लगभग सौ से भी अधिक लोगों को आइसोलेट करने के लिए फेसिलिटी कोरंटाइन करेगा। इसके लिए तहसील प्रशासन नगर के होटल व गेस्ट हाउस...

प्रशासन अधिगृहित करेगा होटल और गेस्ट हाउस
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 03 Apr 2020 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग बाहर से आए लोगों को अब होम क्वारंटाइन की जगह फेसिलिटी क्वारंटाइन कर रहा है। विभाग आने वाले समय में लगभग सौ से भी अधिक लोगों को आइसोलेट करने के लिए फेसिलिटी क्वारंटाइन करेगा। इसके लिए तहसील प्रशासन नगर के होटल और गेस्ट हाउस अधिगृहित करने की तैयारी में है।

दूसरे प्रदेशों के अलावा विदेश से आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी तक उनके घर पर ही होम क्वारंटाइन कर रहा था। पर अब विभाग सख्ती बरतते हुए उन्हें उनके घर के बजाय फेसिलिटी क्वारंटाइन के तहत आइसोलेट करने में जुट गया है। इनके अलावा जमातियों को भी फेसिलिटी क्वारंटाइन किया जा रहा है। पर विभाग के लिए लक्सर में आइसोलेशन वार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभी तक उन्हें पिरान कलियर में आइसोलेट किया जा रहा है। फिलहाल विभाग के पास जो सूची है, उसके मुताबिक आने वाले एक सप्ताह में सौ से भी अधिक लोगों को आइसोलेट करना पड़ सकता है। इसक लिए विभाग ने तहसील प्रशासन से उपयुक्त भवन मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर प्रशासन भवन की तलाश कर रहा है। किसी भी सरकारी भवन में कम्बाइंड लैट्रिन बाथरूम वाले कमरे न होने के कारण प्रशासन की नजर फिलहाल नगर में चल रहे आवासीय होटलों व गेस्ट हाउस पर है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि सभी आवासीय होटलों व गेस्ट हाउस के बारे में जानकारी जुटाई गई है। स्वास्थ्य विभाग इनकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देगा। यदि जरूरत पड़ी तो इन सभी को जनहित में अधिगृहित किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें