ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकिसानों की महापंचायत लेकर प्रशासन अलर्ट

किसानों की महापंचायत लेकर प्रशासन अलर्ट

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) यूपी की तर्ज पर कर्ज माफी, फसल का लागत मूल्य देने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को मंगलौर गुड़ मंडी से रुड़की तहसील में महापंचायत के लिए रैली निकालेगी। इसमें सैकड़ों...

किसानों की महापंचायत लेकर प्रशासन अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 24 Oct 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) यूपी की तर्ज पर कर्ज माफी, फसल का लागत मूल्य देने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को मंगलौर गुड़ मंडी से रुड़की तहसील में महापंचायत के लिए रैली निकालेगी। इसमें सैकड़ों किसानों के भाग लेने की संभावना है। इसमें चौ. राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने यूपी की तर्ज पर कर्ज माफी की मांग लेकर आंदोलन शुरू किया था। चार किसान तहसील में अनशन पर भी बैठे थे। लेकिन किसानों की कोई मांग नहीं सुनी गई। अनशन पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रशासन ने जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद किसानों ने तहसील में ही महापंचायत का ऐलान किया। बुधवार को रुड़की तहसील में महापंचायत करने के लिए सभी किसानों ने मंगलौर स्थित मंगलौर गुड़ मंडी में एकत्र होंगे। वहां से वे रुड़की तहसील कूच करेंगे। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें