पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
भगवानपुर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पॉक्सो के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भगवानपुर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पॉक्सो के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रितेश साह ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। उसके घर पर कुर्की वारंट भी चस्पा किया गया था। बुधवार देर रात पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महबूब निवासी खुड्डा थाना छप्पर जनपद मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


