- भगवानपुर में हवालात से आरोपी फरार
भगवानपुर पुलिस को चकमा देकर हवालात से फरार हो गया। हवालाता से आरोपी के फरार होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ समय बाद ही पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस...
चरस रखने के आरोप में पकड़ा गया युवक भगवानपुर पुलिस को चकमा देकर हवालात से फरार हो गया। हवालाता से आरोपी के फरार होने से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। कुछ समय बाद ही पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी भगवानपुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के गांव मक्खनपुर निवासी कामिल पुत्र यूनुस को पुलिस ने बुधवार शाम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू की। आरोपी को हवालात में बंद किया गया था। बताया गया कि गुरुवार तड़के आरोपी भगवानपुर पुलिस को चकमा देकर हवालात से फरार हो गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लग गई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की हवालात से फरार होने की जानकारी पर सीओ मंगलौर डीएस रावत ने भगवानपुर थाने पहुंचकर मामले में जानकारी जुटाई। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि टॉयलेट का बहाना कर आरोपी कुछ समय के लिए थाना प्रांगण में छुप गया था। जिसे पुलिस ने कुछ समय बाद ही हिरासत में ले लिया था। बताया कि आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया है।