ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

महिला ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी...

ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 28 Apr 2019 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। आरोप है कि कई बार उसका ससुर तथा उसके देवर ने उससे अभद्रता की। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात वह अपने कमरे में अपने बच्चों के साथ सो रही थी। गर्मी के कारण उसने कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया था। आरोप है कि रात के समय उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया तथा बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर उसके पास सो रहे बच्चे उठ गए। उनके रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज से गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें