ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीप्रदेश में भर्ती घोटालों की हो सीबीआई जांच: उक्रांद

प्रदेश में भर्ती घोटालों की हो सीबीआई जांच: उक्रांद

रुद्रप्रयाग। संवाददाता प्रदेश में हाल ही में हुई भर्ती घोटाले की सरकार सीबीआई से जांच कराए। यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ा को लेकर सरकार...

प्रदेश में भर्ती घोटालों की हो सीबीआई जांच: उक्रांद
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 17 Aug 2022 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में हाल ही में हुई भर्ती घोटाले की सरकार सीबीआई से जांच कराए। यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर सरकार द्वारा गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो उक्रांद युवाओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से शायद ही कोई भर्ती प्रक्रिया ऐसी रही हो जिसमें घोटाले की बू न आई हो।

मुख्यालय स्थित जीएमवीएन के रुद्रा कांप्लेक्स में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद के जिला प्रवक्ता मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस युवाओं के साथ लगातार छलावा कर रही है। भर्ती के नाम पर बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है। वर्षों से युवा अपने भविष्य को लेकर कठिन परिश्रम कर रहा है किंतु भर्ती प्रक्रिया में घोटालों से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने भर्ती घोटालों में नेताओं से लेकर अफसर और सचिवों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि उत्तराखंड बनने से अब तक हर भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की जरूर कार्रवाई कर रही है किंतु सरकार को इसमें और तेजी लानी चाहिए। इस मौके पर कार्याकारी जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल लगातार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। यदि सरकार द्वारा इस गंभीर मामले पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उक्रांद प्रदेशभर में युवाओं को साथ लेकर आंदोलन करेगी। मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष बुद्धिवल्वभ ममगाईं, नगर अध्यक्ष विपिन पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष दिनेश बर्त्वाल आदि शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें