ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीश्रीराम कथा जीवन में लाती है परिवर्तन: मंगला माता

श्रीराम कथा जीवन में लाती है परिवर्तन: मंगला माता

हंस फाउंडेशन की प्रमुख मंगला माता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा जीवन में परिवर्तन लाती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर संतों के...

श्रीराम कथा जीवन में लाती है परिवर्तन: मंगला माता
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 20 Feb 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हंस फाउंडेशन की प्रमुख मंगला माता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा जीवन में परिवर्तन लाती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर संतों के सानिध्य में कथा श्रवण का महत्व और बढ़ जाता है। यह बात उन्होंने राम कथा के समापन अवसर पर कही।

रामकिशन मिशन आश्रम में स्वामी राम अनुज द्वारा की जा रही नौ दिवसीय रामकथा का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर हंस फाउंडेशन की प्रमुख मंगला माता, ऋषिकेश परमार्थ आश्रम के प्रमुख चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, स्वामी विश्वेश्वरानंद, स्वामी दया आदिपानंद सहित कई लोग शामिल हुए। भारत माता मंदिर के महंत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कभी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा गया। राम कथा का श्रवण और मनन करें और राम के चरित्र को आचरण में धारण करें। उन्होंने कहा कि भगवन श्रीराम का संकीर्तन करने और उनके नाम का उच्चारण करने मात्र से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें