कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू
कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर प्रदेश की कार्यकारिणी गठन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हाईकमान की ओर से की गई...
कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर प्रदेश की कार्यकारिणी गठन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हाईकमान की ओर से की गई है। पूरे देश मे यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अगस्त तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में रुड़की शहर और ग्रामीण जिले के निर्वाचन अधिकारी और महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जीआर रहीम पटेल ने बताया पूरे देश के प्रत्येक जिले में हाईकमान ने एक डीआरओ की नियुक्ति की है। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अन्य प्रदेशों से डीआरडीओ नियुक्त हुए हैं। कहा कि उन्हें रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, ख़ानपुर मंगलौर और कलियर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लाक बनाए गए हैं। चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं का कोटा आरक्षित है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, ओबीसी का भी कोटा आरक्षित रहेगा।
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि पूरे जिले में एक जिलाध्यक्ष होना चाहिए ताकि मजबूत नेता संगठन का नेतृत्व करे। डीआरओ ने कहा कि वह इस बात को हाईकमान तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मेयर व प्रदेश महासचिव यशपाल राणा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा, योगेश धीमान, आकाश सक्सेना, सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।