88वां वार्षिक उत्सव हवन यज्ञ के साथ संपन्न

Mar 02, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

नारसन,संवाददाता। ग्रामीणों से जीवन में अवगुणों को छोड़कर सदगुणों को अपनाए जाने की सीख के साथ आर्य समाज मंदिर नारसन कलां का पिछले तीन दिन से चल रहा 88व

88वां वार्षिक उत्सव हवन यज्ञ के साथ संपन्न

ग्रामीणों से जीवन में अवगुणों को छोड़कर सदगुणों को अपनाए जाने की सीख के साथ आर्य समाज मंदिर नारसन कलां का पिछले तीन दिन से चल रहा 88वां वार्षिक उत्सव सोमवार को यज्ञ-हवन के पश्चात संपन्न हो गया। आर्य समाज नारसन कलां के वार्षिक उत्सव में दूर दराज से काफी संख्या में जूटे वैदिक विद्वानों व भजन गायकों का फोकस युवाओं पर ज्यादा रहा। बढ़ती नशा पृवर्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने युवाओं को नशे से दूरी बनाने और वेदों का ज्ञान रखने की अपील की। उन्होंने आर्य समाज का उद्देश्य और यज्ञ का महत्व व इतिहास बताते हुए प्रचार-प्रसार किया।

सोमवार को समापन के मौके पर आर्य समाज की यज्ञ शाला में स्वामी सत्यानंद द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।