Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki News80 Street Lights Missing at Solani Aqueduct Darkness Falls in the Evening
सोलानी एक्वाडक्ट पर लगी 80 स्ट्रीट लाइट गायब

सोलानी एक्वाडक्ट पर लगी 80 स्ट्रीट लाइट गायब

संक्षेप:

सोलानी एक्वाडक्ट पर लगभग 80 स्ट्रीट लाइट गायब हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लोग शाम को घूमने नहीं आ पाते। नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की खरीद प्रक्रिया चल रही है, और जल्द...

Sep 11, 2025 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

सोलानी एक्वाडक्ट पर लगी करीब 80 स्ट्रीट लाइट गायब हैं। जिससे दिन ढलते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है। इससे यहां शाम के समय घूमने आने वाले लोगों को दिन ढलने से पहले ही जाना पड़ता है। सोलानी एक्वाडक्ट जब बना था तो तब यहां रात के समय जगमग रहता था। जिससे इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती थी। लोग शाम को यहां घूमने आते थे, लेकिन यहां लगी स्ट्रीट लाइट एक-एक कर खराब हो गईं। साथ ही कुछ लाइटें चोरी हो गईं। कई स्ट्रीट लाइटों को तोड़ दिया गया। जिसके चलते अब स्थिति यह है कि सोलानी एक्वाडक्ट पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट बंद हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें अधिकांश स्ट्रीट लाइट गायब हैं। ऐसे में दिन ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है। अनिल सैनी, विवेक शर्मा, जीवन सिंह, महेश शर्मा का कहना है कि शहर में घूमने के लिए कुछ ही जगह है। जिसमें सोलानी एक्वाडक्ट भी शामिल है। यहां भी लोग काफी संख्या में आते है, लेकिन स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था न होने की वजह से यहां दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जिससे लोग यहां शाम के समय घूम नहीं पाते है। नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खरीदे जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएंगी। जिसके बाद जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है। वहां नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।