मंगलौर में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

Apr 19, 2026 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

मंगलौर में एक गांव में खेल रही सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसला कर खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

मंगलौर में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर उसे किसी खाने के सामान का लालच दिया और बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मासूम को बदहवास स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

​घटना के कई घंटों बाद जब पीड़ित बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती मासूम ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शनिवार देर रात को ही केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला उप निरीक्षक की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी अपने घर से फरार है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।