ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसड़क बनने से 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत

सड़क बनने से 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत

लागत से कृष्णानगर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। यह मार्ग रुड़की को कई क्षेत्रों से जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग के खस्ताहाल...

सड़क बनने से 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 13 Jan 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम ने करीब 33 लाख की लागत से कृष्णानगर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह मार्ग रुड़की को कई क्षेत्रों से जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग के खस्ताहाल होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कृष्णानगर का मुख्य मार्ग राजेंद्र नगर, शास्त्रीनगर, सलेमपुरम के अलावा कई गांवों भी जोड़ता है। यह मार्ग पिछले कई सालों से खस्ताहाल होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के निर्माण के बाद कृष्णानगर समेत अन्य कई क्षेत्रों की करीब पचास हजार आबादी को टूटी सड़क से निजात मिलेगी।

नगर निगम के कृष्णा नगर वार्ड का मुख्य मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त था। इसके चलते कृष्ण नगर में रहने वाले लोगों समेत राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर, सलेमपुर, शाहपुर, सर्वज्ञ कालोनी, पनियाला, शिवपुरम क्षेत्र की करीब पचास हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में यह सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाती थी, लेकिन नगर निगम ने इस मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से 33 लाख रुपये के बजट से यह मार्ग बनवाया जा रहा है। मार्ग के निर्माण का काम शुरू हो गया है। मार्ग के बनने से बड़ी संख्या क्षेत्रवासियों को इससे राहत मिलेगी। मार्ग के टूटे होने से आवाजाही को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं भी होती रहती थी। मार्ग के साइडों में बनी दुकानों का कारोबार भी टूटे मार्ग के कारण काफी प्रभावित हो गया था। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें